How To

सरकारी कर्मचारी की शिकायत कहां करें? ऐसे करें शिकायत मिलेगा जल्दी समाधान।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको “सरकारी कर्मचारी की शिकायत कहां करें इसके विषय में पूरी जानकारी विस्तार से बताने जा रहे हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हमारे देश में भ्रष्टाचार एक बहुत बड़ी समस्या बन चुका है। भ्रष्टाचार एक ऐसी समस्या है जो सरकारी खजाने के साथ-साथ एक आम नागरिक के अधिकारों का भी हनन कर रहा है। किसी भी सरकारी ऑफिस में आप अपने निजी काम के लिए जाने से पहले हाथ में पैसे रख लेते हैं।

आज के समय में सभी लोगों की इतनी बिजी लाइफ हो गई है कि ऐसे में लोगों के पास में समय नहीं है। वह अपना काम भी जल्द करवाने की कोशिश में लगे रहते हैं। ऐसे में वह अपना काम रिश्वत देकर पूरा कर लेते हैं। समय बचाने के चक्कर में वह एक गलत अपराध को अंजाम देते हैं। कितना अजीब होता है ये की रिश्वत भी हम देते हैं और रिश्वत लेते भी हम हैं। अब यहां सवाल आता है कि इस समस्या को जड़ से अगर खत्म किया जाए तो इसके लिए सरकारी कर्मचारी की शिकायत करनी जरूरी है।

अगर आप इस तरह के दोष में शामिल नहीं होना चाहते हैं और यदि आपसे कोई कोई सरकारी अधिकारी कम के लिए रिश्वत की मांग कर रहा है, तो हमारा आज का यह आर्टिकल जरुर पढ़े। इस आर्टिकल में हम आपको सरकारी कर्मचारी की रिश्वत की मांग के लिए या किसी भी अन्य समस्या के लिए सरकारी कर्मचारी की शिकायत कहां करें? इसकी पूरी जानकारी आपको इस पोस्ट में पढ़ने को मिलेगी। तो विस्तार पूर्वक जानिए हमारी इस पोस्ट को “सरकारी कर्मचारी की शिकायत कहां करें“….

सरकारी कर्मचारी कौन होते हैं?

सरकारी कर्मचारी की शिकायत कैसे की जाती है? उससे पहले यह समझ लेना चाहिए क्या कि सरकारी कर्मचारी कौन होते हैं। सरकारी कर्मचारी वह होते हैं जो देश की सेवा में और देश के आम नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने का काम करते हैं। देश राज्य नगर जिला कस्बा सभी जगह अलग-अलग पदों पर सरकारी कर्मचारी आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए ही कार्य करते हैं। सरल शब्दों में कहें तो केंद्र सरकार और राज्य सरकार की सेवा में शामिल सदस्य या सिविल पोस्ट धारण करने वाला कोई भी आदमी या स्थानीय प्राधिकारी व्यक्ति को जो सरकार की व देश की सेवा में लगे हुए हैं। उन सभी को सरकारी कर्मचारी या सरकारी अधिकारी कहा जाता है।

सरकारी कर्मचारी की शिकायत कहां करें?

अगर आप अपने किसी भी सरकारी काम को लेकर परेशान हैं या फिर आपके साथ किसी भी सरकारी कर्मचारी ने अभद्रता से व्यवहार किया है। तो इसके लिए आप केंद्र सरकार के द्वारा जारी की गई वेबसाइट पर जाकर सरकारी कर्मचारी की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। उसकी पूरी प्रक्रिया आपको बताने जा रहे हैं…

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप कंप्यूटर में वेब ब्राउज़र के अंदर पीजी पोर्टल को सर्च करना होगा।
  • यहां आपकी स्क्रीन पर सबसे ऊपर जो CPGRAMS का लिंक दिखाई देगा उस पर आपको क्लिक करना है।
  • यह वेबसाइट केंद्र सरकार के द्वारा जारी की गई वेबसाइट है। इसमें कोई भी आम नागरिक किसी भी तरह की कंप्लेंट को दर्ज करवा सकता है।
  • इस वेबसाइट पर सभी सरकारी डिपार्टमेंट अवेलेबल होते हैं और उसकी तुरंत सुनवाई 10 दिन के अंदर कर दी जाती है।
  • जैसे ही आप इस पर क्लिक करते हैं तो वहां आपकी स्क्रीन पर आपको साइन इन का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करके अपनी आईडी क्रिएट करनी होगी।
  • अपनी आईडी बनाने के लिए इसमें कुछ इंफॉर्मेशन मांगी जाएंगी उनको सही ढंग से आपको भरना होगा। जैसे आपका नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी इन सभी की जानकारी को सही ढंग से भरने के बाद में सेव के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप सेव के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं। आपकी ईमेल आईडी पर एक लिंक आएगा तो आपको अपनी मेल आईडी ओपन करके इस लिंक को ओपन करना होगा।
  • यहां पर आपको यूजरनेम पासवर्ड बनाना होगा आप अपना पासवर्ड यूनिक बना सकते हैं ताकि आपको सही से याद रहे। सही ढंग से यूजर नेम आईडी बनाने के बाद में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको वापस से होम पेज पर जाकर अपनी आईडी को लॉग इन करना होगा।
  • लॉगइन होने के बाद में आपकी स्क्रीन पर कुछ ऑप्शन दिए जाएंगे कुछ इंफॉर्मेशन होगी जिनको आप को पढ़ना होगा। यहां पर कुछ जानकारियों मैसेज ऐसे कोर्ट के द्वारा अगर कोई डिसीजन आ गया है तो उसके खिलाफ आप कोई कंप्लेंट नहीं दर्ज कर सकते हैं। अपने पारिवारिक झगड़े की कंप्लेंट भी आप यहां नहीं दर्ज कर सकते, आइटीआर की कंप्लेंट भी दर्ज नही कर सकते है। इसके अलावा आप किसी भी देश में झगड़ा चल रहा है या कोई भी राज्य देश के झगड़े की कंप्लेंट भी यहां दर्ज नहीं कर सकते है। इसके अलावा अन्य सरकारी कर्मचारी से जुड़ी हुई कंप्लेंट को आसानी से दर्ज किया जा सकता है।
  • आपकी स्क्रीन पर इन 5 तरह की कंप्लेंट के बारे में डिटेल दी जाएगी। अगर आप इन पांच समस्याओं से अलग अपनी कंप्लेंट दर्ज करवाना चाहते हैं तो आई एग्री के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। उसके तुरंत बाद आपकी स्क्रीन पर जिस डिपार्टमेंट में आप कंप्लेंट करना चाहते हैं उसकी पूरी लिस्ट आ जाएगी।
  • यहां अगर आपको किसी भी डिपार्टमेंट में कंप्लेंट करनी है तो उसको सेलेक्ट कर ले। अगर आपकी उन सभी डिपार्टमेंट से संबंधित शिकायत नहीं है तो आपको other के ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा।
  • यहां आपकी स्क्रीन पर वापस थे वही पर्सनल इंफॉर्मेशन की जानकारी आएगी। इस इंफॉर्मेशन को आप एडिट भी कर सकते हैं। इसके अलावा नीचे जैसे ही आप स्क्रोल करोगे तो वहां आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे। आपकी कंप्लेंट अगर स्टेट गवर्नमेंट की है या सेंटर गवर्नमेंट की है या आधार की है तो आप आधार पर भी क्लिक करके अपनी कंप्लेंट को दर्ज कर सकते है।
  • इसके अलावा आपके पास में अगर उस कंप्लेंट से जुड़ा हुआ कोई सबूत है तो उसको भी आप इसमें अटैच कर सकते हैं।
  • उसके बाद में आपको कैप्चा कोड भरकर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा
  • जैसे ही आप ने सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है जिसकी बाद आपको कंप्लेंट नंबर मिल जाएगा इस तरह से आप अपनी कंप्लेंट ऑनलाइन किसी भी विभाग के दर्ज कर सकते हैं।

फ़ोन से सरकारी कर्मचारी की शिकायत कहां करें

आपसे किसी भी सरकारी विभाग का कोई भी अधिकारी किसी भी कार्य के लिए अगर रिश्वत की मांग करता है और आपको यह नही पता है की सरकारी कर्मचारी की शिकायत कहां करें? तो इसमें आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल फोन से उसकी रिकॉर्डिंग करके अपने पास रख सकते हैं या फिर आप एंटी करप्शन ब्यूरो में भी इसकी कंप्लेंट दर्ज कर सकते हैं। इस तरह का कोई भी सबूत आपकी सेफ्टी के लिए बहुत जरूरी होता है। ताकि वह लोग ऐसे रिश्वतखोर व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई कर सकें।

उत्तर प्रदेश राज्य में तो इस तरह के सरकारी अधिकारियों की रिश्वतखोरी की कंप्लेंट के लिए ऑनलाइन पोर्टल भी लॉन्च कर दिया गया है। अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी हैं तो ऑनलाइन अपनी कंप्लेंट दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों के व्यक्ति टोल फ्री नंबर पर अपनी कंप्लेंट दर्ज करवा सकते हैं।

सरकारी कर्मचारी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर

उत्तर प्रदेश राज्य के हेल्पलाइन नंबर

उत्तर प्रदेश राज्य में विजिलेंस डिपार्टमेंट के द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं जो कि निम्न है..

9454401866

कंट्रोल रूम के नंबर 0522- 2304937

राजस्थान राज्य के हेल्पलाइन नंबर

181

बिहार राज्य के हेल्पलाइन नंबर

लैंडलाइन नंबर

0612 – 2215344

776595326

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको “सरकारी कर्मचारी की शिकायत कहां करें” इसके विषय में विस्तार से जानकारी बताई है। हमने आपको सरकारी कर्मचारी की शिकायत कैसे करें उसके सभी तरीके इस आर्टिकल में बता दिए हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको जो भी इंफॉर्मेशन इस आर्टिकल में दी है, वह आपको पसंद आएगी। अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी तो इसको अधिक से अधिक लाइक शेयर कीजिए और कमेंट सेक्शन में जाकर कमेंट करके भी बता सकते हैं।

Back to top button