How ToTips & Trick

laptop me screenshot kaise le | लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे लें

Pc या लैपटॉप में काम करते समय बहुत बार स्क्रीनशॉट लेने की जरूरत पड़ जाती हैं लेकिन “PC या लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे ले? (PC ya laptop me screenshot kaise le?)”, इसकी सही जानकारी ना होने की वजह से हम ऐसा कर नहीं पाते हैं। जिसकी वजह से बहुत बार तो हमारा काम भी अधुरा रह जाता हैं।

वैसे तो अगर आप pc ya laptop me screenshot kaise le यह जानना चाहते हैं तो इसका सबसे आसान तरीका होता हैं “Windows+Print screen” टैब एक साथ press करे। इस तरह से आप पूरी स्क्रीन का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। लेकिन अगर आपको स्क्रीन के कुछ चुनिन्दा हिस्से का स्क्रीनशॉट लेना हो तो ऐसे में आप क्या करे? क्यूंकि ये समस्या “Windows+Print screen” टैब एक साथ press करने से भी हल नहीं हो सकती हैं।

इसी समस्या का हल हम आपके लिए इस आर्टिकल में लेकर आए हैं। हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स और टूल के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आपको PC या लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे ले? (PC ya laptop me screenshot kaise le?) की समस्या का हल मिल जायेगा। PC या लैपटॉप में बड़ी ही आसानी से फुल स्क्रीन स्क्रीनशॉट या फिर कुछ चुनिंदा हिस्से का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। तो अब इंतज़ार किस बात का?? चलिए, शुरू करते हैं!!!

PC ya laptop me screenshot Kaise le

जब हम कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम कर रहे होते हैं और हमे कुछ विशेष हिस्से का स्क्रीनशॉट लेना होता हैं तो “Windows+Print screen” टैब press करके हम पहले पूरी स्क्रीन कैप्चर करते हैं फिर उसको paint या फिर किसी और फीचर से क्रॉप करके अपनी मनपसंद जगह का स्क्रीनशॉट ले पाते हैं।

PC या लैपटॉप में स्क्रीनशॉट लेने के 4 तरीके

ये प्रोसेस बहुत ज्यादा टाइम लेने वाली और बहुत झंझट वाली भी हैं। ऐसे में हम सोचते हैं कि काश windows डिवाइस में डायरेक्ट स्क्रीनशॉट लेने का फीचर भी available हो। अगर आप भी यही सोचते हैं तो हम आपको ऐसी 4 tricks के बारे में बता रहे हैं जिनका उपयोग करने से आपकी परेशानी हल हो जाएगी।

यह भी पढ़े : Mobile Recharge Kaise Kare? मोबाइल रिचार्ज कैसे करें?

ट्रिक 1: अगर पूरी स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लेना हो:

अगर आप पूरी स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आप अपने लैपटॉप या PC पर वो स्क्रीन खोले जिसका आपको स्क्रीनशॉट लेना हैं।
  • अब अपने कीबोर्ड से “Windows+प्रिंट Screen” बटन को एक साथ press करे।
  • ये स्क्रीनशॉट डायरेक्ट आपके पिक्चर फोल्डर में चला गया हैं।
  • अब अपने PC या लैपटॉप में “file explorer” पर जाए।
  • इसके बाद “picture” फोल्डर पर क्लिक करे।
  •  अब आपको स्क्रीन पर “स्क्रीनशॉट” नाम का क फोल्डर दिखाई देगा। इस फोल्डर को open करे।
  • इस फोल्डर के अंदर जितने भी आपने स्क्रीनशॉट लिए हैं, वे सभी आपको दिखाई देंगे।
नोट: अगर आप file explorer में जाकर स्क्रीनशॉट ढूंडना नहीं चाहते हैं तो स्क्रीनशॉट लेने के बाद clipboard, MS paint या फिर किसी और फोटो एडिटर को खोलकर Ctrl+V press करके स्क्रीनशॉट paste कर सकते हैं।

ट्रिक 2: अगर open windows का स्क्रीनशॉट लेना हो:

कभी-कभी हमारे लैपटॉप या PC में एक-साथ बहुत सारे ऐप, सॉफ्टवेयर, windows, या browser खुले होते हैं और हमे उनमे से किसी एक का स्क्रीनशॉट लेना होता हैं लेकिन ऐसे में समझ नहीं आता हैं कि laptop me screenshot kaise le. ऐसे समय में स्क्रीनशॉट लेने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे।

  • आपको जिस ऐप, wondow या फिर browser का स्क्रीनशॉट लेना हैं उसको अपनी स्क्रीन पर open करे।
  • अब अपने keyboard से Alt+Print Screen बटन press करे।
  • अब अपने लैपटॉप या PC में MS paint या फिर कोई भी अपनी पसंद का फोटो एडिटर ऐप खोले और Ctrl+V press करके स्क्रीनशॉट paste करे।
  • इसके बाद अपने द्वारा लिए गए स्क्रीनशॉट को अपनी पसंद के मुताबिक़ क्रॉप या फिर डिजाईन कर सकते हैं।

ट्रिक 3: अगर स्क्रीन के किसी खास हिस्से का स्क्रीनशॉट लेना हो?

अगर आप स्क्रीन के किसी खास हिस्से का स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको Snipping tool इनस्टॉल करना होगा। ये tool हर Window में इनस्टॉल हो जाता हैं। इसके बाद इस tool की मदद से स्क्रीनशॉट कैसे ले, ये हमने आपको नीचे बताया हैं।

  • सबसे पहले snipping tool open करे। इसके लिए आपको Menu >> All programs >> Accessories पर जाएं। या फिर Menu में जाकर सर्च बटन में “snipping tool” टाइप करे। जब आपको ये tool दिखाई देने लगे तो इसे open करे।
  • अब आपको स्क्रीन के left hand side में “new” आप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद एक drop-down list open होगी।
  • इस लिस्ट में free-form Snip, Rectangular Snip, Window Snip and Full-screen Snip 4 आप्शन मिलेंगे।
  • इनमे से आप अपनी पसंद का कोई भी आप्शन choose कर सकते हैं और स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।

ट्रिक 4: software की मदद से स्क्रीनशॉट ले:

हमने आपको जो ऊपर simple tricks और tools बताएं हैं। अगर आपको उनमे से कोई भी पसंद नहीं आया हैं तो आप सॉफ्टवेयर की मदद से भी स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। वैसे तो बहुत से ऐसे सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं जिनकी मदद से ये प्रोसेस बहुत आसान होता हैं

लेकिन LightShot एक ऐसा सॉफ्टवेयर हैं जो ज्यादातर लोगो के द्वारा उपयोग किया जाता हैं। ये सॉफ्टवेयर बहुत तेज़ी से स्क्रीनशॉट लेता हैं। तो LightShot सॉफ्टवेयर की मदद से स्क्रीनशॉट कैसे ले, ये हम आपको नीचे के स्टेप्स में बता रहे हैं।

  • सबसे पहले अपने computer या फिर लैपटॉप में “LightShot” सॉफ्टवेयर इनस्टॉल करे।
  • अब अपने computer पर वो स्क्रीन खोले जिसका आपको स्क्रीनशॉट लेना हैं।
  • इसके बाद इस सॉफ्टवेयर को open करे।
  • अब अपने keyboard से PrtSc टैब press करे।
  • जैसे ही आप बटन press करेंगे, आपको अपनी स्क्रीन पर select का आप्शन दिखाई देगा।
  • अब अपने माउस के right बटन को continue press करके उस विशेष स्क्रीन का स्क्रीनशॉट ले।
  • स्क्रीनशॉट लेने के बाद आप इसे अपने किसी भी मनपसंद फोल्डर में सेव कर सकते हैं और उपयोग कर सकते हैं।

अन्य स्क्रीनशॉट software के नाम:

अगर आपको ऊपर बताया गया सॉफ्टवेयर भी पसंद नहीं आया हैं तो हमने नीचे पूरी एक लिस्ट दी हैं। इनमे से आप किसी भी सॉफ्टवेयर को अपने PC में इनस्टॉल कर सकते हैं और स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।

  • Skitch: Free, Works with Mac and Windows.
  • TinyGrab: Free, Works with Mac and Windows.
  • Ember: Paid $ 25.00, Works with Mac.
  • PicPack: Paid $ 9 to $ 22 per user, Works with Windows.
  • Sahrex: Free, Works with Windows.
  • Marker: Free, Works with Mac and Windows.
  • Nimbus Screenshot: Free, Works with Mac and Windows.
  • GreenShot: Free, Works with Windows.
  • LightShot: Free, Works with Mac and Windows.

निष्कर्ष:

दोस्तों, हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे आर्टिकल में “PC या लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे लें (PC ya laptop me screenshot kaise le)” के बारे में दी गई जानकारी पसंद आई होगी और आपके लिए काफी उपयोगी भी रही होगी। लेकिन यदि आपको फिर भी इस आर्टिकल से जुड़ी कोई भी समस्या हैं तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं हम आपके सवालों का जवाब जल्द से जल्द देने की कोशिश करेंगे। 

Back to top button