नमस्कार दोस्तों, आपका अपनी ही अपनी वेबसाइट पर फिर से स्वागत है। आजकल अपराधिक गतिविधियां काफी हद तक बढ़ गई है, जिसे रोकना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है। लेकिन अपनी पहचान को छुपाने के लिए बहुत से लोग इन अपराधिक गतिविधयों की शिकायत नहीं करते है । इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं की आप गुप्त शिकायत कैसे करें (Gupt Shikayat Kaise Kare), जिससे ना तो आपकी पहचान किसी को पता चलेगी, और गुनहगार को उसके गुनाह की सजा भी मिल जायगी।
कई लोग शिकायत करने से इसलिए डरते हैं क्योंकि, उन्हें डर होता है बाद में अपराधी शिकायत कर्ताओं को किसी तरह की हानि दे सकता है। जिसकी वजह से गुन्हेगार की हिम्मत काफी बढ़ जाती है, और वह और ज्यादा जुल्म करने लगता है। लेकिन अब आपको घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि शिकायत कर्ताओं के लिए एक नया विकल्प ढूंढा गया है जिसका नाम है गुप्त शिकायत।
अब आपके मन में यह सवाल तो जरुर आया होगा की गुप्त शिकायत क्या है? Gupt Shikayat Kaise Kare (गुप्त शिकायत कैसे करें?) और गुप्त शिकायत कहाँ करें? आज के इस आर्टिकल में हम आपको पूरे विस्तार से ब्तायंगे की आप गुप्त शिकायत कैसे कर सकते हैं। तो इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़े।
गुप्त शिकायत क्या है?
गुप्त शिकायत (gupt shikayat) एक शिकायत करने का तरीका है जिसके तहत शिकायत कर्ता का नाम गुप्त (गोपनीय) रखा जाता है। इस Gupt Shikayt के अंदर शिकायत कर्ता का नाम गुप्त (गोपनीय) इसलिए रखा जाता है जिससे की बाद में अपराधी शिकायत कर्ता को किसी तरह की हानि न पंहुचा सके। अगर आप कोई गुप्त शिकायत करते हैं, तो किसी भी जांच पड़ताल, या कार्रवाई में आपका नाम शामिल नहीं किया जाता है। आप भी गुप्त शिकयत तहत किसी भी अपराधी की शिकायत करके इस देश के जागरूक नागरिक बन सकते है। तो चलिए अब जानते है की गुप्त शिकायत कैसे करें?
गुप्त शिकायत कैसे करें
अगर आपके आसपास कोई अपराधिक गतिविधियां हो रही है, और आप उसे रोकना चाहते हैं, लेकिन आप अपना नाम आने से डर रहे हैं तो आप गुप्त शिकायत का सहारा ले सकते हैं। गुप्त शिकयत करने पर न तो आपका नाम शामिल होगा ना ही किसी को आपके बारे में पता चलेगा, यहां तक की एफ.आई.आर मैं भी आपका नाम शामिल नहीं होगा।
गुप्त शिकायत करने के 2 तरीके है-
- पुलिस अधिकारी से गुप्त शिकायत
- ऑनलाइन गुप्त शिकायत
पुलिस अधिकारी से गुप्त शिकायत कैसे करें?
अगर आप किसी अपराधिक गतिविधियों या घटनाओं की शिकायत करना चाहते हैं, तो आप अपने पास के पुलिस स्टेशन में जाकर गुप्त शिकायत कर सकते है। पुलिस स्टेशन अधिकारी से मिलकर आप गुप्त शिकायत या गुप्त जानकारी दे सकते हैं। जानकारी देते समय आपको यह बात का ध्यान रखना है कि आप मुखबीर बनकर जाए और अपनी शिकायत लिखित में न दे जिससे आपका नाम किसी भी दस्तावेज में नहीं आयगा।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की जो भी जानकारी आपके पास है, जैसे जगह का पता, खुफिया जगह, इत्यादि यह सब जानकारी आपको पुलिस अधिकारी को बोल कर ही देनी है। इसमें आपको घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इसमें आपका नाम कहीं पर भी शामिल नहीं होगा। यहां तक की F.I.R. मैं भी आपका नाम शामिल नहीं किया जाएगा वहां मुखबीर नाम लिखा जाएगा।
इसके बाद पुलिस अधिकारी और उनके साथी घटनास्थल पर जा कर वहां जांच पड़ताल करते है और अपराधी पकड़े जाने के बाद उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। यह तो हो गया पहला तरीका जिसकी मदद से आप अपनी गुप्त शिकायत नजदीक के किसी पुलिस अधिकारी से कर सकते हैं, चलिए अब जानते हैं कि ऑनलाइन गुप्त शिकायत कैसे करें।
यह भी पढ़े : पोस्टमैन की शिकायत कैसे करे? Postman ki Shikayt Kaise Karen
ऑनलाइन गुप्त शिकायत कैसे करें?
अगर आप फिर भी नजदीक के पुलिस स्टेशन में जाने से डर रहे हैं, तो आप ऑनलाइन गुप्त शिकायत भी कर सकते हैं। ऑनलाइन गुप्त शिकायत करना बहुत ही आसानी से और सुरक्षित तरीके से हो जाती है। बस आपको नीचे बताए हुए स्टेप्स को फॉलो करना है और आप अपनी गुप्त शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवा सकते है। तो चलिए जानते हैं कि कैसे आपको ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवानी है।
- सबसे पहले आप अपने राज्य के Police Sewa App को Download करें। ध्यान रहे देश के हर राज्य का अलग Police Sewa App है इसलिए केवल अपने राज्य का ही app play store से डाउनलोड करें।
- अपने राज्ये की पुलिस सेवा app डाउनलोड करने के बाद उसे open(खोले) करें। अब आपको share information के विकल्प (option) पर क्लिक करना है।
- अब आप select type of information में अपनी जानकारी (Information) से सम्बंधित शिकायत के विकल्प को सेलेक्ट करें.
- अगर आप अपनी personal information (व्यक्तिगत जानकारी) को साझा नही करना चाहते है तो “do you went to share personal information” में No को सेलेक्ट कर दे।
- अब आपको अपनी गुप्त शिकायत या अपराधिक गतिविधियों की जानकरी लिखनी है।
- निचे की और आपको फोटो या डॉक्यूमेंट upload करने के लिए एक option दिखेगा उस पर क्लिक करें।
- शिकायत से जुड़े फोटो या डॉक्यूमेंट upload करने के बाद submit के बटन पर क्लिक करें।
अब आपकी गुप्त शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर ली गयी है। जैसे ही आपकी गुप्त शिकायत सबमिट हो जाती हैं आपको एक ट्रैकिंग नंबर मिलेगा। इस ट्रैकिंग नंबर से आप चेक कर सकते हैं कि आपकी शिकायत का नतीजा कहां तक पहुंचा है। आपके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा मुलजिम को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उस पर कई धाराओं पर तहत मुकदमें चलाए जाते है।
निष्कर्ष | Conclusion:-
आज के इस बेहतरीन आर्टिकल में हमने सीखा कि आप गुप्त शिकायत कैसे कर सकते हैं। हमने 2 तरीकों से जाना कि आप गुप्त शिकायत कैसे करें? एक पुलिस अधिकारी से गुप्त शिकायत करना है और दूसरा ऑनलाइन गुप्त शिकायत करना है। उम्मीद है आपको हमारा आज की यह जानकारी पसंद आई होगी, इसे अपने दोस्तों के साथ और अपने रिश्तेदारों के साथ जरूर से शेयर करें ताकि उन्हें भी कुछ नई जानकारी हासिल हो सके।
अगर आपको इस आर्टिकल के बारे में कोई भी शिकायत हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम आपके सवाल का उत्तर जल्द से जल्द देने का प्रयास करेंगे, साथी में अगर आपको किसी और नए टॉपिक पर आर्टिकल चाहिए तो भी हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
9352737213
Sir please mujhe aap ye. Bataye ki jo mahila apne Pradesh ke bahar hai.vo kaise sikayat kare
I have a problem
App nhi mil rha mujhey kaise kare kya kare
कॉलोनी की सोसाइटी रजिस्ट्रेड नहीं है लेकिन वसूली की जा रही है इसकी शिकायत कहा करे