Percentage Kaise Nikale | Percentage Nikalne Ka Tarika

0
Percentage Kaise Nikale | Percentage Nikalne Ka Tarika

कुछ लोगो को परसेंटेज निकालना काफी मुश्किल का काम लगता हैं जिसके लिए वे अक्सर दूसरो की मदद लेते हैं। लेकिन असल में परसेंटेज निकालना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं हैं अगर आपको Percentage Nikalne Ka Tarika सही पता हो। आज के आर्टिकल में आप “Percentage Kaise Nikale” के ही method जानेंगे। इसी के साथ-साथ हम आपको बताएंगे “calculator se percentage kaise nikale”। तो चलिए, शुरू करते हैं।

Percentage क्या है?

इससे पहले आप परसेंटेज कैसे निकाले का तरीका जाने, आपके लिए यह जानना बहुत जरुरी हैं कि आखिर परसेंटेज क्या हैं और इसकी क्या जरूरत होती हैं? दरअसल, percentage एक तरह का fraction या फिर ratio हैं जो 0 से लेकर 100 तक के अंक में नापा जाता हैं। हिंदी भाषा में परसेंटेज को प्रतिशत के नाम से बोला जाता हैं। इसे इस % चिन्ह से दर्शाया जाता हैं। अगर इसकी short फॉर्म की बात करे तो प्रतिशत या फिर percentange को “pct” या “pct।” भी कहते है।

Percentage का इस्तेमाल कहाँ- कहाँ होता हैं?

हमारी आम जिंदगी में परसेंटेज का बहुत इस्तेमाल होता हैं। अगर आप ध्यान देंगे तो आप पाएंगे कि हमारे रोज के दिन में परसेंटेज का इस्तेमाल बहुत बार हो जाता हैं। अगर आप ध्यान नहीं देते हैं तो चलिए, हम आपको बताते हैं।

  • अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं तो फिर तो आपको परसेंटेज का सामना हर बार करना ही पड़ता हैं आप किसी परीक्षा में कितने अंक लाए हैं यह परसेंटेज से ही दर्शाया जाता हैं।
  • अगर आप किसी दूकान पर सामान खरीदने गए हैं और किसी सामान पर छुट हैं तो वो भी आपको मूल्य के परसेंटेज में ही बताई जाएगी। जैसे- 20%, 50%, 10%, आदि।
  • ऑनलाइन मोबाइल recharge या फिर शौपिंग करने पर भी आपको कैशबैक परसेंटेज में ही दिया जाता हैं।
  • अगर आप किसी बैंक में लोन के लिए अप्लाई करते हैं तो भी आपको interest परसेंटेज के रूप में ही बताया जाएगा कि इतना परसेंटेज interest आपके लोन पर लगेगा।
  • अगर आप किसी कंपनी के प्रोडक्ट बेचते हैं तो भी आपको commission परसेंटेज के रूप में ही दिया जाता हैं।
  • अगर किसी कंपनी की growth या फिर फ़ायदा नुकसान पता करना होता हैं तो ये भी परसेंटेज में ही पता किया जाता हैं।

Percentage Kaise Nikale?

अब तक आपको ये तो पता लग गया होगा कि परसेंटेज हमारी आम जिंदगी में कितनी काम आती हैं तो चलिए, अब आपको percentage निकालने का तरीका भी बताते हैं। आप इन्ही method को कैलकुलेटर की मदद से फॉलो कर सकते हैं और “calculator se percentage kaise nikale” जैसी समस्या को बड़ी मुश्किल से हल कर सकते हैं।

percentage निकालने का फार्मूला:

Scored Marks × 100 ÷ Total Marks

Percentage Nikalne Ka Tarika | परसेंटेज निकालने का तरीका:

Method 1: Result Ka Percentage Kaise Nikale

अगर आपको अपने total नंबर की परसेंटेज निकालनी हैं तो इसके लिए सबसे पहले पता करे कि आपने total कितने अंक लिए हैं। अब उन अंक को 100 से गुना करे। इसके बाद इस रिजल्ट को कुल मार्क्स से भाग कर दे। आपको आपकी परसेंटेज मिल जाएगी।

चलिए, एक उदाहरण से समझते हैं:-

अगर आपने 600 में से 450 लिए हैं और आप परसेंटेज निकालना चाहते हैं तो इसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करे।

  • परसेंटेज निकालने के लिए सबसे पहले 450 को 100 से गुणा करे। आपके पास 45,000 रिजल्ट आ जाएगा।
  • अब 45,000 को 600 से भाग कर दे। जिसके बाद आपके पास 75 रिजल्ट आएगा।
  • इसका मतलब आपने 75% अंक हासिल किये हैं।

यह भी पढ़े : What is event blogging | Event Blogging क्या है, कैसे शुरू करें?

Method 2: परसेंटेज से नंबर पता करने के लिए

कभी-कभी ऐसा होता हैं कि छात्र को परसेंटेज भी पता होती हैं और कुल मार्क्स भी पता होते हैं लेकिन कितने अंक हासिल किये हैं, ये नहीं पता होता हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता हैं और कुल अंक पता करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को पढ़े।

मान लीजिये, आपने X मार्क्स हासिल किये हैं। इन X मार्क्स को कुल अंक से भाग करके परसेंटेज नंबर से गुणा कर दे। आपके पास आपके total मार्क्स आ जायेंगे। जैसे-

  • अगर आपने 600 मार्क्स का पेपर दिया हैं और उसमे से आपके 75% मार्क्स आते हैं तो सबसे पहले:-
  • 600 को 100 से भाग करे।
  • इसका रिजल्ट 6 आएगा। अब इस 6 को 75% से गुना कर दे। रिजल्ट में 450 आएगा।
  • इसका मतलब आपने 450 अंक हासिल किये हैं।

method 3: परसेंटेज से कुल अंक पता करे।

ठीक इसी तरह दोस्तों, आप अपने कुल अंक भी पता कर सकते हैं कि आपको कितने नंबर में से अंक मिले हैं। यह पता करने के लिए अपने कुल नंबर को 100 से गुणा कर दे। अब जितना भी रिजल्ट आए, उसको परसेंटेज से भाग कर दे। चलिए, उदाहरण से समझते हैं।

  • मान लीजिये, आपने 450 नंबर हासिल किये और 75% रिजल्ट हैं।
  • अब 450 को 100 से गुणा करे।
  • आपका रिजल्ट 45,000 आएगा। इसको 75 से भाग कर दे।
  • आपका रिजल्ट 600 आएगा। इसका मतलब हैं कि आपको 600 में से नंबर मिले हैं।

निष्कर्ष:

दोस्तों, हमे उम्मीद हैं कि आपको Percentage Kaise Nikale? समझ आ गया होगा। आपने देखा होगा कि परसेंटेज निकालना कितना आसान हैं। उम्मीद करते हैं कि इस आर्टिकल में बताए गए method आप उपयोग करेंगे और अपनी परसेंटेज बेहद आसानी से निकाल पाएंगे।

अगर आपको परसेंटेज निकालने में फिर भी कोई दिक्कत आती हैं या फिर ऊपर दिए गए method में कोई भी समस्या हैं तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आप अपने प्रश्न पूछ सकते हैं। हम आपकी समस्या जल्द से जल्द हल करने की पूरी कोशिश करेंगे।

पिछला लेखफास्टैग क्या है? फास्टैग कैसे काम करता है?
अगला लेखRation Card Kaise Dekhe | राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें