Ration Card Kaise Dekhe
आज के समय में राशन कार्ड की आवश्यकता आपको कई तरह के कार्यो में लगती है। आज की पोस्ट में हम आपको Ration Card Kaise Dekhe (राशन कार्ड कैसे देखें) और राशन कार्ड लिस्ट को घर बैठे देखने के बारे में आपको बतायेगे। देश में सभी चीजे डिजिटल होने लगी ऐसे में आप अब अपना राशन कार्ड भी ऑनलाइन देख सकते है। अब आपको इंटरनेट पर सभी राज्यों की राशन कार्ड लिस्ट मिल जायेगी। अब आप अपने घर पर ही मोबाइल से Ration card list को आसानी से देख सकते है।
ऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें
राशन कार्ड बनाने के लिए और उससे संबंधित किसी भी जानकारी के लिए हम शहर के नगर निगम ऑफिस जाना होता है। लेकिन अब आपको इसके लिए किसी भी जगह पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। हम आपको घर बैठे Online Ration Card Kaise Dekhe के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध करवाने जा रहे है। आप कही से भी अपने शहर की राशन कार्ड लिस्ट को देख सकते है। अब आपको उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा भारत के पीडीएस पोर्टल द्वारा जानकारी प्रदान की जाती है। इसमें आप Ration card list के द्वारा आसानी से राशन कार्ड की जानकारी ले सकते है।
ऑनलाइन राशन कार्ड देखने के प्रोसेस
राशन कार्ड देखने के लिए आपको हम निचे सरल चरणों को बता रहे है, जिसके माध्यम से आप अपने फ़ोन या कंप्यूटर पर इसे आसानी से देख सकते है।
Step 1: ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए
दोस्तों सबसे पहले आपको सरकार द्वारा जारी पोर्टल nfsa.gov.in वेब पोर्टल पर जाना होगा। यह वेबसाइट Ration card list में अपना नाम देखने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) की तरफ से बनाई गयी है, जिसमे आपको सभी जानकारी मिलती है। इसके लिए आप आपने फ़ोन का उपयोग कर सकते है। आपको इंटरनेट पर गूगल सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in की वेबसाइट को खोले।
Step 2: राशन कार्ड जानकारी का विकल्प चुने
वेबसाइट को खोलने के बाद आपको इसमें Ration Card Details On State Portals विकल्प दिखाई देगा। आपको इसका चुनाव करना है।
Step 3: अपने राज्य का चुनाव करे
इसके बाद आप जिस राज्य के राशन कार्ड देखना चाहते है, उस राज्य का चुनवा आपको करना होता है। पोर्टल में आपको भारत के सभी राज्यों की लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें से आप अपने राज्य का चुनाव करे। हम आपको बताना चाहते है, की पोर्टल पर सभी जानकारी राज्यों के आधार पर डाली गयी है। यदि आप गलत राज्य का चुनाव करते है, तो आपको अपने राशन कार्ड की जानकारी प्राप्त नहीं होगी। जैसे – यदि आप मध्य प्रदेश के राशन कार्ड की जानकारी चाहते है, तो आपको मध्य प्रदेश सेलेक्ट करना है।
Step 4: जिले का नाम सेलेक्ट करें
राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद आपको उस राज्य के जिले का चुनाव करना है जिस जिले में आपने राशन कार्ड बनवाया है, उसका चुनाव आपको यहां करना है। आपको अपने राशन कार्ड अंतर्गत आने वाले सभी जिलों की लिस्ट दिखाई देगी उसमे से आपको किसी एक को सेलेक्ट करना है।
Step 5: ब्लॉक का चुनाव करे
जब आप जिला सेलेक्ट करते है, उसके बाद आपको उस जिले के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक की लिस्ट दिखाई देगा। यहाँ से आपको अपना ब्लॉक चुनना है। उसके बाद आपको आगे की प्रोसेस पर बढ़ना है।
यह भी पढ़े: लर्निंग लाइसेंस कैसे चेक करे?
Step 6: ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करें
ब्लॉक सेलेक्ट करने के बाद अपनी ग्राम पंचायत का चुनाव करे।
Step 7: राशन कार्ड संख्या को सेलेक्ट करें
अब आपको पोर्टल पर राशन दुकानदार का नाम और राशन कार्ड का प्रकार दिखाई देगा। इसमें से आपको राशन कार्ड की संख्या दिखाई देगा। अगर आपका राशन कार्ड पात्र गृहस्थी है, तो इसका चुनाव करे। और यदि अपने अपना राशन कार्ड अंत्योदय योजना के अंतर्गत बनवाया है, तो आपको उसका चुनाव करना होता है।
Step 8: राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखें
सभी प्रोसेस के बाद आपके सामने राशन कार्ड लिस्ट खुल जाएगी। इसमें आप अपने घर के सभी सदस्यों का नाम देख सकते है। यहाँ आपको राशन कार्ड संख्या, राशन कार्ड धारक का नाम, पिता का नाम आदि से संबंधित सभी जानकारी आपको दिखाई देगी। जिसका पूरा विवरण आप यहां से देख सकते है।
नोट – यदि आपने अपने घर के किसी नए सदस्य का नाम इसमें जोड़ने के लिए आवेदन दिया है, तो उसको लिस्ट में अपडेट होने में कुछ समय लग सकता है। इसलिए हो सकता है की आपका नया नाम अभी आपको लिस्ट में दिखाई नहीं दे रहा हो।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमने आपको Ration Card Kaise Dekhe और Online Ration card list में अपना नाम देखने से सम्बंधित सभी जानकारी दी है। हम आशा करते है की अब आपको इसके लिए किस सरकारी दफ्तर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए बस अब आपको अपने लिए एक फ़ोन या कंप्यूटर की आवश्यकता है। इससे संबंधित अन्य किसी जानकारी के लिए आप हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है।
Vikas
Laxmi