Sarpanch Ki Shikayat Kaise Kare? | सरपंच की शिकायत कैसे करें?

0
Sarpanch Ki Shikayat Kaise Kare

आज की इस आर्टिकल में हम आपको “Sarpanch Ki Shikayat Kaise Kare? | सरपंच की शिकायत कैसे करें?” के विषय में जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आपके गांव में सरपंच लोगों के साथ में गलत व्यवहार कर रहा है या उनको सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं में किसी तरह की हेराफेरी या कटौती कर रहा है तो आप Sarpanch ki shikayat (सरपंच की शिकायत) दर्ज कर सकते हैं। लेकिन सरपंच (ग्राम प्रधान) की शिकायत करने से पहले ये जानना आवशयक है की सरपंच कौन होता है और सरपंच के कौन से कार्य होते है? इसकी पूरी जानकारी के बाद ही आप सरपंच की उचित शिकायत कर सकेंगे…

सरपंच कौन होता है?

सरपंच गांव और ग्राम पंचायत का मुखिया होता है जिसे ग्राम प्रधान भी कहा जाता है। सरपंच को गांव के विकास के लिए जनता द्वारा 5 वर्ष की लिए चुनाव करके चुना जाता है। सविधान की धारा 243 के अंतर्गत पंचायती राज्य का भी प्रावधान बताया गया है जिसके तहत सरपंच (ग्राम प्रधान) को गांव के विकास का कार्य दिया जाता है।

हमारा देश एक कृषि प्रधान देश माना जाता है यहां पर 60 से 70% की आबादी गांव में खेती पर ही निर्भर है इसलिय गांव में सरपंच की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जिस तरह से राज्य की बागडोर मुख्यमंत्री के पास में, देश की बागडोर प्रधानमंत्री के पास होती है। उसी तरह हमारे देश के सभी गांव में गांव के विकास के जिम्मेदारी सरपंच की होती है। लकिन अगर सरपंच गांव विकास का कार्य सही तरीके से नहीं करता है तो आप Sarpanch ki shikayat (सरपंच की शिकायत) भी कर सकते है।

सरपंच के क्या क्या कार्य होते हैं?

गांव के विकास में सरपंच का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। गांव में केंद्र सरकार राज्य सरकार के द्वारा दी जाने वाली सभी योजनाओं का लाभ गांव के लोगों तक पहुंचाने का काम सरपंच करता है। इसके अलावा सरपंच के और भी बहुत से कार्य है जिनकी जानकारी निम्न है

  • सबसे पहली जिम्मेदारी गांव के विकास की सरपंच की होती है।
  • गांव में सड़कों के सही देखरेख रखरखाव की जिम्मेदारी।
  • गरीब बच्चों की फ्री एजुकेशन की पूरी व्यवस्था की देखरेख।
  • सभी राज्य सरकार केंद्र सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ गांव के हर व्यक्ति तक पहुंचाना।
  • पशुपालन बागवानी को अधिक बढ़ावा देना और गांव को हरा-भरा बनाना।
  • चाय के साधनों की सुचारू व्यवस्था।
  • गांव में दाह संस्कार कब्रिस्तान के रखरखाव की जिम्मेदारी या इनके लिए जमीन मुहैया करवाना।
  • खेलों को बढ़ावा देने का कार्य बच्चों के लिए खेल के मैदान की व्यवस्था।
  • गांव को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छता अभियान को अधिक बढ़ावा देना।
  • गांव में आंगनवाड़ी केंद्र की सुचारू व्यवस्था।
  • सरकारी योजना और अभियानों को गांव में सही तरीके से संचालित करना और उनका पालन करना।

हम उम्मीद करते है की अब आपको अच्छे से पता लग गया होगा की ग्राम प्रधान (सरपंच) कौन होता है और उसके कौन कौन से कार्य होते है तो चलिए अब जानते है की यदि सरपंच अपना कार्य सही से नहीं करता है तो आप “Sarpanch Ki Shikayat Kaise Kare? | सरपंच की शिकायत कैसे करें?”

Sarpanch Ki Shikayat Kaise Kare? | सरपंच की शिकायत कैसे करें?”

गांव के सरपंच के खिलाफ अगर आप किसी भी तरह की कंप्लेंट करना चाहते है तो आपके पास शिकायत करने से जुड़े पूरे सबूत होने चाहिए। जब तक कागजी सबूत नहीं होंगे तो आप कंप्लेंट नहीं कर सकते हैं। अधिकतर लोगो के पास कागजी सबूत नहीं होते है जिस वजह से उनकी शिकायत दर्ज नहीं की जाती है जिस वजह से वेह बार बार सोचते है की Sarpanch Ki Shikayat Kaise Kare?

आपकी जानकारी के लिए बता देना चाहते हैं कि राज्य सरकार के द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल भी लांच किया गया है। जिसमें कोई भी नागरिक अपने गांव में किए गए कार्य और गांव के विकास कार्यों में खर्च की गई धनराशि का विवरण भी ऑनलाइन चेक कर सकता है। ग्राम पंचायत का पूरा डाटा जिला और तहसील के हिसाब से निर्धारित होता है जिसको आप प्रमाण पत्र के रूप में भी काम में ला सकते हैं। तो चलिए अब जाते है की सरपंच की शिकायत कैसे की जाती है उसकी प्रक्रिया इस तरह से है…  

RTI के तहत सरपंच की शिकायत कैसे करें

अपने गांव के सरपंच के खिलाफ आप आरटीआई अर्थात सूचना के अधिकार के तहत भी कंप्लेंट रजिस्टर कर सकते हैं। इसके लिए आप ऑनलाइन अपनी कंप्लेंट को दर्ज कर सकते हैं। राज्य सरकार के द्वारा जारी किए गए ऑनलाइन पोर्टल पर सरपंच की शिकायत दर्ज हो सकती है..

  • सबसे पहले राज्य सरकार के द्वारा जारी किए गए पोर्टल https://rtionline.gov.in को ओपन करना होगा और यहां पर Submit Request के ऑप्शन पर click करके जो भी दिशा निर्देश दिए गए हैं उन सभी को पढने के बाद में आपको “I have read and understood the above guidelines.” पर Tick करके Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • यहां पर आपको शिकायत से संबंधित एक फॉर्म देखेगा उसमें दी गई सभी जानकारियों को आपको सही ढंग से भरना है।
  • अब आपको एक शिकायत का बॉक्स दिखाई देगा उसे आपको अपनी कंप्लेंट दर्ज करनी है और जो सबूत के तौर पर आपके साथ में जरूरी डॉक्यूमेंट से उनको भी आप अटैच कर सकते हैं।
  •  उसके बाद आपको एक कोड एंटर करके सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • नेक्स्ट ऑप्शन पेमेंट का दिखाई देगा उसमें आपको ₹10 का भुगतान करना पड़ेगा। इस शुल्क का भुगतान एटीएम, कार्ड नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड के द्वारा आप आसानी से कर सकते हैं।
  •  पेमेंट होने के बाद में आपको एक कंप्लेंट नंबर दिया जाएगा। उसको आप को सुरक्षित रखना है।क्योंकि इस नंबर की सहायता से आप अपनी कंप्लेंट का स्टेटस कभी भी चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : सरकारी कर्मचारी की शिकायत कहां करें? ऐसे करें शिकायत मिलेगा जल्दी समाधान।

डीएम सरपंच की शिकायत कैसे करें

जिलाधिकारी अर्थात डीएम जिले का सबसे बड़ा अधिकारी होता है। आप अपने जिले के किसी भी विभाग के कर्मचारी और अधिकारी की शिकायत डीएम से लिखित रूप में कर सकते हैं। आपके पास पर्याप्त सबूत होने चाहिए। आपको अपने गांव के सरपंच की शिकायत दर्ज करनी है तो आपको एक एप्लीकेशन लिखना होगा।

एप्लीकेशन में आपको जो समस्या आपके साथ है उसका विवरण देना है। आपकी कंप्लेंट से संबंधित प्रमाण के रूप में कोई भी डाक्यूमेंट्स को भी आप एप्लीकेशन के साथ अटैच कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन को आपको डीएम के ऑफिस में जमा करवानी होगी। गांव के कुछ लोगों को भी अपने साथ गवाह के तौर पर रखना होगा। ताकि आपके द्वारा यह प्रमाणित हो सके कि आपके द्वारा की जाने वाली शिकायत में सभी ग्रामवासी शामिल है।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर सरपंच की शिकायत

हमारे देश के सभी राज्यों में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर अलग-अलग दिए गए होते हैं उनमें से आप जिस राज्य के निवासी है। यहां के मुख्यमंत्री के हेल्पलाइन नंबर पर भी अपने गांव के सरपंच की कंप्लेंट दर्ज कर सकते हैं।कुछ नम्बर की जानकारी..

  • उत्तर प्रदेश राज्य के हेल्पलाइन नंबर
    1076
  • मध्य प्रदेश हेल्पलाइन नंबर
    181

Conclusion

आज हमने इस आर्टिकल के माध्यम से Sarpanch Ki Shikayat Kaise Kare? | सरपंच की शिकायत कैसे करें? इसके विषय में जानकारी विस्तार से आपको दी है हम उम्मीद करते हैं कि आपको जो भी इनफार्मेशन इस लेख में दी है वह आपके लिए बहुत हेल्पफुल रहने वाली है।

अगर आपको हमारी जानकारी अच्छी लगी तो इसको अधिक से अधिक लाइक शेयर अपने दोस्तों के साथ कीजिए और अन्य किसी जानकारी के लिए या इस पोस्ट से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए आप हमारे कमेंट सेक्शन में जाकर कमेंट करके भी पूछ सकते हैं।

पिछला लेखअवैध शराब बिक्री की शिकायत कैसे करें | Avaidh (illegal) sharab bikari ki shikayat
अगला लेखScholarship Kaise Check Kare? | स्कॉलरशिप कैसे चेक करें?

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें