Tips & Trick

Typing Speed Kaise Badhaye? टाइपिंग स्पीड कैसे बढ़ाएं?

Table of Contents

आज के इस डिजिटल दौर में सारा काम ऑनलाइन कंप्यूटर के माध्यम से होने लगा है। ऐसे में यदि आपको टाइपिंग करना अच्छे से नहीं आता है तो आपको Typing Speed Kaise Badhaye के बारे जरुर सोचना चाहिए। अगर आपकी टाइपिंग स्पीड अच्छी नहीं है तो बहुत ही सारी जॉब मे आप आवेदन नहीं कर सकते हैं। इसलिए किसी अच्छी जॉब के लिए या अपने कार्य की क्षमता को बढ़ाने के लिए टाइपिंग स्पीड को बढ़ाना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है।

यदि आप टाइपिंग स्पीड बढ़ाने के आसान तरीके जानना चाहते हैं तो आज के इस आर्टिकल में मैं आपको टाइपिंग स्पीड कैसे बढ़ाएं (Typing Speed Kaise Badhaye) के कुछ आसान तरीके बताऊंगा। यदि आप प्रति मिनट लभभग 15 से 20 Word लिखते हैं, तो इन तरीकों को जानने के पश्चात एक हफ्ते बाद आप 30 से 35 Word प्रति मिनट लिखने लग सकते हैं।

टाइपिंग स्पीड कैसे बढ़ाएं? Typing Speed Kaise Badhaye

नीचे हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे है जिन्हें आप रोजाना practice करके अपनी टाइपिंग स्पीड बढ़ा सकते है. इन तरीको के साथ हम आपको कुछ जरुरी बाते भी बताएंगे जिनका आपको विशेषतौर पर ध्यान रखना होगा। ये बाते आपकी स्पीड को बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगी।

तो चलिए बिना किसी देरी के अब जानते हैं, कि हम अपनी Typing Speed Kaise Badhaye. टाइपिंग स्पीड बढ़ाने के लिए इन steps को follow करें।

  • सबसे पहले एक अच्छे और सही कीबोर्ड का इस्तेमाल करें।
  • अब कीबोर्ड पर उँगलियों को उनकी सही स्थिति में रंखे।
  • इसके बाद आराम से बैठ कर धीरे धीरे टाइप करना शुरू करें।
  • टाइपिंग करते समय कीबोर्ड की Keys को याद कर लें।
  • अब धीरे धीरे बिना कीबोर्ड को देखे टाइपिंग करें।
  • इन स्टेप्स की रोज प्रैक्टिस करें।

निचे इन स्टेप्स के बारे में पूरी जानकारी दी गयी है जिससे आपको Typing Speed Kaise Badhaye जैसे सभी प्रश्नों का उत्तर उचित जानकारी से मिल जायगा।

टाइपिंग स्पीड बढ़ाने के लिए सही की-बोर्ड का इस्तेमाल करना होगा

आपको एक अच्छी क्वालिटी का कीबोर्ड प्रयोग में लेना होगा। क्योंकि उदाहरण के जरिए समझे तो एक ड्राइवर कितनी भी अच्छी कार क्यों ना चला ले, यदि कार की क्वालिटी खराब है और उसमें कुछ प्रॉब्लम है, तो एक्सीडेंट होने की संभावना काफी ज्यादा रहती हैं। ठीक उसी तरह यदि आपके पास कितनी अच्छी स्किल क्यूँ ना हो, परंतु आपके पास अच्छी क्वालिटी का फास्ट टाइपिंग कीबोर्ड ना हो, तो आपको फास्ट टाइपिंग करने में बहुत समस्या होगी।

क्योंकि सामान्य कीबोर्ड में keys काफी छोटे होते हैं। टाइपिंग करते समय उन्हें दबाने में हमें समस्या होती है। अक्सर इसी कारण से हम गलतियां भी कर देते हैं। यदि आप अपनी टाइपिंग स्पीड बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको मैकेनिकल कीबोर्ड का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि इसमें आपको बहुत ही अच्छी keys देखने को मिलते हैं। जो कि आपकी टाइपिंग स्पीड को बढ़ाने में सहायक भूमिका निभाएंगे।

कीबोर्ड पर उंगलियों की स्थिति सही होनी चाहिए

कीबोर्ड पर उंगलियों की स्थिति टाइपिंग के नजरिए से सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि यदि आप कीबोर्ड पर सही तरीके से उंगलियां नहीं रखते हैं। तो आप कीबोर्ड के सभी keys को कवर नहीं कर पाएंगे। और आपकी टाइपिंग स्पीड काफी कम हो जाएगी।

तो चलिए अब हम जानते हैं, कि आपको अपनी उंगलियां कौन-कौन से keys पर रखनी चाहिए, जिससे कि आप पूरे कीबोर्ड को कवर कर सके।

बाएं हाथ की उंगलियां

  • Little finger –  A पर होना चाहिए।
  • Ring finger – S पर रखना है।
  • Middle finger – D पर होना चाहिए।
  • Index finger – F पर रखिये।
  • Thumb Finger- Space Key पर होना चाहिए।

दाएं हाथ की उंगलियां

  • Little finger –  ; पर होना चाहिए।
  • Ring finger – L पर रखना है।
  • Middle finger – K पर होना चाहिए।
  • Index finger – J पर रखिये।
  • Thumb Finger- Space Key पर होना चाहिए।

इन 8 keys को हम home keys के नाम से जानते हैं। प्रॉपर अपनी उंगलियां व्यवस्थित करके रखने चाहिए, आपको कीबोर्ड की किसी भी key को टाइप करने के लिए अपने हाथ को उठाना नहीं पड़ेगा। जिससे कि आपकी टाइपिंग स्पीड काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।

टाइपिंग करने के लिए अच्छे जगह पर आराम से बैठना चाहिए

जी हां दोस्तों यदि आप सही तरीके से बैठ कर टाइपिंग नहीं करते हैं तो आपका यह टाइपिंग स्पीड कैसे बढ़ाएं के बारे में सोचना व्यर्थ है। क्युकी बिना सही तरीके से बैठ करआपकी typing स्पीड इतनी अच्छी नहीं आ पाएगी। टाइपिंग करते हुए बैठने का एक सही तरीका होता है। जिससे कि आपको ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके ।

सबसे पहले आपको अपने टेबल और कुर्सी को सही तरीके से लगाना होगा। जिससे कि टेबल ना ज्यादा नीचे हो और ना ही ज्यादा ऊपर हो। उसी के साथ आपकी कुर्सी अच्छी होनी चाहिए, जिसमें आप कंफर्टेबल तरीके से बैठ सकें।

टाइपिंग स्पीड बढ़ाने के लिए कीबोर्ड को याद रखना चाहिए।

अपनी टाइपिंग को और अच्छा करने के लिए या स्पीड बढ़ाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है कि कीबोर्ड में कौनसी keys कहां पर है, वह हमें अच्छे से पता हो। यदि आप काफी दिनों से टाइपिंग कर रहे हैं तो आपको कौन सी key कहां पर है, यह आसानी से पता चल जाता होगा।

लेकिन जो व्यक्ति नया हो टाइपिंग नहीं आती है। उन्हें थोड़ा समय देना पड़ता है, बहुत अच्छी प्रैक्टिस करनी होती है। सारी keys को याद करना होता है। जिससे कि अगली बार जब भी वे टाइपिंग करें तो उन्हें कौन सी चीज कहां पर है, यह आसानी से याद आ जाए इससे उनका समय बचे।

टाइपिंग करते समय कीबोर्ड में कभी ना देखें।

यदि आप अपनी स्पीड को बहुत ही अच्छी करना चाहते हैं तो आपको टाइपिंग करते हुए कीबोर्ड में नहीं देखना चाहिए, बल्कि आपको स्क्रीन पर देखते हुए टाइपिंग करना चाहिए। इसके लिए आपको कौन सी keys कहां होती है पता होना चाहिए। और आपको कीबोर्ड पर उंगलियों को इस तरीके से रखना होगा ताकि आप पूरी कीबोर्ड को कवर कर सकें इससे आपको टाइपिंग करने में बहुत मदद मिलेगी। आपकी स्पीड काफी अच्छी हो जाएगी।

गेम खेलकर टाइपिंग की स्पीड बढ़ाएं

अगर आप अभी भी सोच रहे है की और Typing Speed Kaise Badhaye तो आप गेम खेल कर भी टाइपिंग स्पीड बढ़ा सकते है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम गेम खेल कर किस प्रकार से अपनी टाइपिंग स्पीड बढ़ा सकते हैं। तो आपको बता दें कि दोस्तों आज के समय में बहुत से ऐसे ऑनलाइन गेम उपलब्ध है। जिन्हें आप खेल कर अपनी टाइपिंग स्पीड बढ़ा सकते हैं।

यदि आप गूगल पर जाकर टाइपिंग गेम सर्च करेंगे तो आपको बहुत सारे गेम देखने को मिल जाएंगे, आप अपनी इच्छा से कोई भी गेम खेल कर मनोरंजन के साथ-साथ अपनी टाइपिंग स्पीड को भी बढ़ा सकते हैं। यह सभी गेम आपको फ्री में खेलने को मिल जाएंगे, इसलिए आप इन्हे खेलकर काफी अच्छे से टाइपिंग सीख सकते हैं।

टाइपिंग स्पीड टेस्ट दे

जैसा कि हमने ऊपर जाना कि आप टाइपिंग गेम खेल सकते हैं उसी तरीके से आप ऑनलाइन टाइपिंग स्पीड टेस्ट दे सकते हैं जिससे आप अपना खुद का आकलन कर सकेंगे कि आप प्रति मिनट कितने शब्द लिख पा रहे हैं और ऐसा करने से आपकी टाइपिंग स्पीड भी बढ़ेगी।

टाइपिंग स्पीड टेस्ट देने के लिए आपको गूगल पर जाकर सर्च करना होगा टाइपिंग स्पीड टेस्ट तो आपके सामने अलग-अलग प्रकार के टेस्ट आ जाएंगे आपको अपनी इच्छा से किसी भी टेस्ट में भाग लेकर अपने आप का आकलन करना है। टाइपिंग स्पीड टेस्ट आपको बिल्कुल फ्री में देखने को मिल जाएगा तो आप इसमें अपना आकलन बिल्कुल फ्री में कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : Hindi Typing kaise kare? हिंदी टाइपिंग कैसे करे?

टाइपिंग से जुड़े पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब (FAQ)

टाइपिंग स्पीड बढ़ाने के आसान तरीके | Typing Speed Kaise Badhaye?

सबसे पहले एक अच्छे और सही कीबोर्ड का इस्तेमाल करें। अब कीबोर्ड पर उँगलियों को उनकी सही स्थिति में रंखे। इसके बाद आराम से बैठ कर धीरे धीरे टाइप करना शुरू करें। टाइपिंग करते समय कीबोर्ड की Keys को याद कर लें। अब धीरे धीरे बिना कीबोर्ड को देखे टाइपिंग करें। इन स्टेप्स की रोज प्रैक्टिस करें।

Typing सीखने में कितने दिन लगते हैं?

प्रतिदिन 2 घंटे प्रैक्टिस करने पर आप 15 से 30 दिन के अंदर फ़ास्ट टाइपिंग कर सकते है।

टाइपिंग स्पीड कितनी होनी चाहिए?

40 से 50 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड को सबसे अच्छी Typing Speed माना जाता है।

टाइपिंग कोर्स कितने महीने का होता है?

एक अच्छा टाइपिंग कोर्स 3 महीने से 6 महीने का होता है।

टाइपिंग करते समय उँगलियाँ कौन सी key पर होनी चाहिए?

बाएं हाथ की उंगलियां-
Little finger –  A पर होना चाहिए।
Ring finger – S पर रखना है।
Middle finger – D पर होना चाहिए।
Index finger – F पर रखिये।
Thumb Finger- Space Key पर होना चाहिए।
दाएं हाथ की उंगलियां-
Little finger –  ; पर होना चाहिए।
Ring finger – L पर रखना है।
Middle finger – K पर होना चाहिए।
Index finger – J पर रखिये।
Thumb Finger- Space Key पर होना चाहिए।

निष्कर्ष

तुम मेरे प्यारे दोस्तों, आज के इस लेख में हमने आपको बताया कि टाइपिंग स्पीड कैसे बढ़ाएं? (Typing Speed Kaise Badhaye) उम्मीद करता हूं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी समझ में आई होगी। फिर भी यदि आपको इससे संबंधित कोई सवाल एवं सुझाव है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बताएं। आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!!!

आपका दिन मंगलमय हो।

Back to top button